अमरोहा

थानाध्यक्ष विकास कुमार ने नये आपराधिक कानूनों के बारे में ग्रामीणो को किया जागरूक 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा/सैद नंगली। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशन में जनपद अमरोहा में “NCL Awareness 2.0” अभियान के अन्तर्गत नये आपराधिक कानूनों —भारतीय न्याय संहिता 2023,भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के प्रति आमजनमानस को जागरूक करने के लिए थाना सैदनंगली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ढक्का में स्थित ग्राम पंचायत सभागार में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें थानाध्यक्ष सैदनंगली विकास कुनार ने ग्रामीणों को नये आपराधिक कानूनों की प्रमुख विशेषताओं एवं उनके महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि इन नये कानूनों में न्यायिक प्रणाली को तेज़, पारदर्शी एवं जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से अनेक सुधार किए गए हैं। इनमें ई-एफआईआर एवं जीरो एफआईआर की सुविधा, महिला एवं बाल सुरक्षा के सशक्त प्रावधान, फॉरेंसिक साक्ष्यों का अनिवार्य उपयोग, तथा समयबद्ध न्याय प्रक्रिया जैसे अनेक नवाचार शामिल हैं, जो नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने में सहायक सिद्ध होंगे।कार्यक्रम में ग्रामीण उपस्थित रहे।सभी ने कार्यक्रम में रुचि लेकर भाग लिया तथा अपने प्रश्न पूछे, जिनका समाधान थानाध्यक्ष ने सरल एवं स्पष्ट शब्दों में किया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से गांव-गांव तक कानून की सही जानकारी पहुँचती है, जिससे लोग अधिक सजग, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनते हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button