सिंगरौली

नगर निगम महापौर की अध्यक्षता में मेयर इन काउंसिल की बैठक हुई सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली :  नगर निगम सिंगरौली में महापौर  रानी अग्रवाल की अध्यक्षता में मेयर इन काउंसिल की बैठक का हुआ आयोजन बैठक में आयुक्त सविता प्रधान सहित सदस्य खुर्शीद आलम, अंजना शाह, श्यामला देवी, बबली शाह, रुक्मिन प्रजापति एवं शत्रुघ्न लाल शाह मौजूद रहे।
बैठक में शहरहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए।
वार्ड 38 गहिलगढ़ पश्चिम समुदायिक भवन निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए महापौर ने अधिकारियों को स्थल का उचित निरीक्षण कर कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
इसके अलावा बैठक में सेडमैप के माध्यम से श्रमिकों को संलग्न करने के प्रस्ताव पर सहमति प्रदान की गई और संबंधित अभिलेखों के परीक्षण हेतु निर्देश दिए गए।
महापौर ने निरीक्षण उपरांत नगर निगम के स्क्रैप वाहनों की नीलामी पर भी निर्णय लिया। राज्य शासन द्वारा निर्धारित उचित दर प्राप्त होने पर नीलामी की स्वीकृति दी जाएगी।
काउंसिल सदस्यों ने अपने-अपने विभागों व वार्डों से संबंधित विभिन्न मांगों और सुझावों को बैठक में विस्तार से रखा।
बैठक में कार्यपालन यंत्री संतोष पांडेय, उपायुक्त आर.पी. बैस, सहायक आयुक्त ज्योति सिंह, रूपाली द्विवेदी, एच.एम. श्रीवास्तव, लेखाधिकारी अनुपम दुबे, स्वास्थ्य अधिकारी बी.जी. चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button