बरेली

तानाशाही के खिलाफ संघर्ष की मिसाल थे लोकबंधु राजनारायन : शिवचरन कश्यप

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बरेली : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी तथा प्रदेश अध्यक्ष  श्यामलाल पाल जी के निर्देश पर समाजवादी आंदोलन के प्रखर स्तंभ लोकबंधु राजनारायन जी की पुण्यतिथि पर बरेली में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सभी ने लोकबंधु राजनारायन जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तानाशाही और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि लोकबंधु राजनारायन जी ने सत्ता के दमन तानाशाही और लोकतंत्र के गला घोंटने वाली नीतियों के खिलाफ ऐतिहासिक संघर्ष किया। उन्होंने यह साबित किया कि जब सत्ता निरंकुश होती है, तब जनआंदोलन ही लोकतंत्र की रक्षा करते हैं।
जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव ने कहा कि राजनारायन जी ने आम जनता, किसानों, मजदूरों और पिछड़े वर्गों को राजनीतिक ताकत देने का काम किया।
अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर ने कहा कि संविधान, सामाजिक  और समानता की रक्षा के लिए लोकबंधु राजनारायन जी का संघर्ष सत्ता के अहंकार को आईना दिखाने वाला था।
कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, मो. मुस्ताक अहमद, बृजेश श्रीवास्तव, जितेंद्र मुंडे, राम सेवक प्रजापति, राम नाथ पटेल, हरविंद्र पटेल, संजीव कश्यप, गंगा सिंह यादव, राजू पटेल,विक्रम कश्यप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे !
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button