शामली
प्रभावी पैरवी का असर, न्यायालय ने आरोपी को सुनाई सजा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शामली झिंझाना थाने के एक पुराने आपराधिक मामले में शामली पुलिस की प्रभावी पैरवी के बाद सीजेएम न्यायालय ने अभियुक्त सिकेंद्र उर्फ सचिन को न्यायालय उठने तक की सजा तथा ₹2,000 के अर्थदंड से दंडित किया।
पुलिस ने इसे प्रभावी विवेचना और सशक्त पैरवी का परिणाम बताया।