
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर मंगलवार को श्री हरि मंदिर, मॉडल टाउन में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह पंडित सुनील शास्त्री ने हनुमान जी का पूजन व शृंगार किया। शाम को श्री हरि संकीर्तन मंडल के पंकज, सचिन सेठी, सौरभ, जतिन दुआ आदि ने भजनों की रसधारा बहाई। इसके बाद सभी भक्तों ने सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ व आरती की। तत्पश्चात भंडारा प्रसादी वितरित हुई।
कार्यक्रम में मंदिर अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, अश्विनी ओबेरॉय, गोविंद तनेजा, रंजन कुमार, हरीश लुनियाल, राजेश अरोड़ा व महिला-युवा मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।



