सिंगरौली

ससुर ने हड़प लिया दामाद का पैसा, फ़रियादी ने एसपी से लगाई गुहार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । मिली जानकारी में फरियादी प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रार्थी का ससुराल बनौली थाना माडा तह0 व जिला सिंगरौली में स्थित है। प्रार्थी की साली नीलू पाण्डेय की शादी दिनांक 12.07.2024 को थी। अपने ससुर शिव प्रसाद पाण्डेय के द्वारा प्रार्थी से कहने पर प्रार्थी के द्वारा राकेश ज्वेलर्स खुटार से सोने की अगूठी चांदी का पायल 38,000/- रूपये का एवं वशी विश्वकर्मा खुटार दुकान से फर्नीचर का सामान बेड आलमारी 32,000/- रूपये का दिनेश इलेक्ट्रिकल की दुकान खुटार से फ्रिज कूलर 26,000/- रूपे का सामान खरीद कर दिया गया था एवं 30,000/- रूपे नगद दिया गया था जो मेरे सास ससुर के द्वारा उक्त राशि दो माह में वापिस करने के लिए कहा गया था लेकिन आज तक मेरे सास ससुर के द्वारा उक्त राशि वापिस नही गया है। मांगे जाने पर उनके द्वारा कहा जाता है कि तुम्हारे पास क्या सबूत हैं कि तुम हमको दुकान से सामान दिलवाये हो और नगद पैसा दिए हो मैं तुमसे कोई भी उधार पैसा नही लिया हूँ, और न ही तुम हमको दुकान से सामान दिलवाये हो तुम झूठ बोल रहे हो ऐसा उनके द्वारा कहा जाता है। जबकि प्रार्थी के पास दुकान से जो सामान दिलवाया गया है उसकी रसीद भी है एव जो नगद दिया गया है उसका भी सबूत है। अब फरियादी अपने पैसो के लिए पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button