मुरादाबाद

सीपीआर देकर व्यक्ति की जान बचाने वाले यातायात पुलिसकर्मी सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। शहर के रेलवे स्टेशन गेट नंबर-3 पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक प्रचार वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। वाहन का चालक बेहोश हो गया, सांसें थम सी गईं, लेकिन उसी वक्त ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने जो किया, उसने सबका दिल जीत लिया।
पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
यातायात विभाग में तैनात सिपाही दीपक, धर्मेंद्र और राकेश ने बिना किसी देरी के चालक को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) देना शुरू कर दिया। कुछ मिनटों के अथक प्रयासों के बाद चालक को होश आ गया और उसकी सांसें फिर से चलने लगीं। घटना की खबर मिलते ही एसएसपी सतपाल अंतिल ने बहादुर पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन बुलाया और प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया।
एसएसपी ने कहा, “यह सिर्फ एक कर्तव्य नहीं, एक मानवीय जिम्मेदारी है। हमारी पुलिस टीम ने जिस सूझबूझ और जज़्बे से जान बचाई, वो पूरे विभाग के लिए गर्व की बात है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button