साहेबगंज

वरिष्ठ पत्रकार हरि नारायण सिंह का आकस्मिक निधन पर साहेबगंज पत्रकार मित्र ने जताया शोक

Sahebganj journalist friends expressed condolences on the sudden demise of senior journalist Hari Narayan Singh

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज। पत्रकारिता जगत में अपनी पहचान बनाने वाले रांची के वरिष्ठ पत्रकार हरि नारायण सिंह का आकस्मिक निधन रविवार को हो गया। कई समाचार पत्रों में अपनी सेवा देने के बाद फिलहाल वे आजाद सिपाही के प्रधान संपादक थें।उनके निधन पर जिला के दैनिक समाचार पत्र आजाद सिपाही के जिला प्रभारी सुनील कुमार गौतम ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान मौजूद जिला के पत्रकारों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। सुनील कुमार ने बताया कि हरि नारायण सिंह संयुक्त बिहार के समय से ही पत्रकारिता से जुड़कर अपनी जहां पहचान बनाई और प्रसिद्धि भी पाई। झारखंड राज्य निर्माण और इसके विकास में अपनी सकारात्मक लेखन कार्य भी जारी रखा। उनका असमय चला जाना पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति है। जानकारी अनुसार रविवार को रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। वे पिछले 10 महीने से लंग्स कैंसर से पीड़ित थे। दिल्ली के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। हाल ही में वे रांची लौटे थे। पर अचानक उनका तबियत बिगड़ने से उन्हें सैमफोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिले के पातेपुर में पैदा हुए हरिनारायण सिंह ने रांची और झारखंड को अपना घर बना लिया था। उन्होंने साढ़े तीन दशक से अधिक समय से रांची, एकीकृत बिहार और झारखंड की पत्रकारिता को नया आयाम दिया। शाम चार बजे उनका पार्थिव शरीर रांची के प्रेस क्लब ले जाया गया, जहां बड़ी संख्या में पत्रकार और गणमान्य ने उनका अंतिम दर्शन किया। बाद में हरमू मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र राकेश सिंह ने मुखाग्नि दी। मौके पर रबनवाज आलम, सुनील पासवान, पंकज वर्मा, सहेंद्र कुमार, अमित राज सिंह, ज्योति सिंह, रंजन पासवान, अरविंद राय, मुकेश मिश्रा, विकास शर्मा, बिट्टू सिंहा, प्रशांत पासवान, मो.अफसर अली, मो. गुलजार, जावेद नसीम, मनीष शर्मा, मो.वसीम, पिंटू राठौड़, सुभाष मोदी, प्रमोद पासवान, रंजित कुमार सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button