जामताड़ा
जामताड़ा उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व उप निरीक्षकों के सेवा संबंधी मामलों की समीक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
जामताड़ा : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में राजस्व उप निरीक्षकों के सेवा सम्पुष्टि, ए०सी०पी०/एम०ए०सी०पी०, स्थानांतरण आदि से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने जिले के विभिन्न अंचलों में पदस्थापित राजस्व उप निरीक्षकों के संबंध में विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी ली और नियमानुसार अग्रतर कार्रवाई के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, अपर समाहर्त्ता पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, स्थापना उप समाहर्ता पंकज कुमार रवि, अंचल अधिकारी अबिश्वर मुर्मू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त ने राजस्व उप निरीक्षकों के सेवा संबंधी मामलों की समीक्षा करते हुए उनके सेवा सम्पुष्टि, ए०सी०पी०/एम०ए०सी०पी० और स्थानांतरण से संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने कार्यों को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपादित करें और आम जनता की समस्याओं का समाधान करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।


