हजारीबाग

क्षत्रिय गौरव एकता मंच हजारीबाग इकाई की हुई बैठक।

रांची में आयोजिय गौरव यात्रा में हजारों की संख्या में शामिल होने का निर्णय।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

हजारीबाग क्षत्रिय गौरव एकता मंच की बैठक रविवार को संत कोलंबस कॉलेज के निकट मंच के कार्यकारिणी सदस्य कुमार संतोष सिंह के आवास पर हुई। अध्यक्षता सीडी सिंह और संचालन कुमार संतोष सिंह ने किया। बैठक में आगामी 22 फरवरी को रांची के हरमू मैदान में होने वाले क्षत्रिय गौरव एकता मंच झारखंड प्रदेश महासम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा हुई। साथ ही उपस्थित सदस्यों के बीच कार्यों की जवाब देही तय की गई। महासम्मेलन को लेकर गांव गांव तक जाने और शहर के हर वार्ड और हर घर तक पहुंचने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान पूरे कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गई। निर्णय लिया गया कि रांची में आयोजित महासम्मेलन में हजारों की संख्या में हजारीबाग से क्षत्रिय समाज के लोग शामिल होंगे। इससे पूर्व 29 दिसम्बर को कार्यकारिणी के सदस्य कमल नयन सिंह के आवास पर बैठक की गई थी। 27 दिसम्बर को कैनरी हिल होटल में भी समाज की बैठक ही थी, जिसमें पूर्व एमएलसी प्रवीण सिंह और चतरा के पूर्व सांसद सुनील सिंह मुख्य रूप से उपस्थित हुए थे। इसके अलावा बैठक में प्रचार एवं आईटी समिति, वित्त एवं सहयोग समिति,जनसंपर्क और सहयोग समिति,ग्राम संपर्क सहयोग समिति का गठन, हजारीबाग शहर वार्ड सहयोग समिति का गठन, निधि समर्पण सहयोग समिति और सभी समितियां के लिए संयोजक का चयन करने का निर्णय लिया गया। जानकारी देते हुए क्षत्रिय गौरव एकता मंच हजारीबाग इकाई के संयोजक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि यह सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। इसकी तैयारी में क्षत्रिय समाज के लोग लग गए हैं। बैठक में कमलनयन सिंह, उदयभान नारायण सिंह, प्रदीप सिंह, प्रेम सिंह, अनिल देव, प्रवीण सिंह, भगवान सिंह, रमेश सिंह, कुंवर मनोज सिंह, बिनोद सिंह, शंकर सिंह, अर्जुन सिंह, आशीष सिंह, शशिमोहन सिंह, रंजीत सिंह, अतुल देव,अमित सिंह, राकेश सिंह, धीरज सिंह, आशीष सिंह समेत कई उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button