हापुड़

यूपी डायल 112 पुलिस ने युवक की जान बचाई …

गढ़-स्याना रोड पर मिर्गी का दौरा पड़ने से युवक हुआ था बेहोश , वीडियो वायरल ..

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

एस पी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने PRV जवानों को किया सम्मानित….

हापुड (यूपी) – उत्तर प्रदेश पुलिस की डायल 112 सेवा ने गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गढ़-स्याना रोड पर एक युवक की जान बचाई । युवक को मिर्गी का दौरा पड़ने के बाद वह सड़क किनारे गंभीर हालत में तड़पकर बेहोश हो गया था। पुलिसकर्मियों ने त्वरित कार्यवाही  करते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया। जिसके बाद युवक की जान बच पाई ।

जानकारी के अनुसार , यह घटना थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चित्तौड़ा निवासी संजय के साथ हुई। संजय गढ़-स्याना रोड से गुजर रहा था, तभी उसे अचानक मिर्गी का दौरा पड़ा और वह सड़क किनारे बेहोश होकर गिर गया।राहगीरों की सूचना पर डायल 112 की पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी सुनील कुमार और प्रमोद कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने पहले युवक को मालिश कर होश में लाने का प्रयास किया। जब युवक की स्थिति बिगड़ने लगी और एम्बुलेंस पहुंचने में देरी हुई , तो पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए उसे एक ई-रिक्शा में लिटाकर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) गढ़मुक्तेश्वर में भर्ती कराया।चिकित्सकों के मुताबिक समय पर इलाज मिलने से युवक की जान बच गई है और अब उसकी हालत स्थिर है। पुलिसकर्मियों की इस त्वरित कार्यवाही और सेवा भावना की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की है।

हापुड के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने PRV डायल 112 के सिपाहियों को सुनील कुमार और प्रमोद कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button