शामली

ग्राम तित्तरवाड़ा में तालाब से निकासी न होने से गली में जलभराव, ग्रामीणों में रोष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। ग्राम तित्तरवाड़ा के शिव मंदिर के पास रहने वाले ग्रामीण तालाब की खराब जल निकासी और गली में जलभराव की समस्या से परेशान हैं। स्थानीय नागरिकों ने तहसील प्रशासन और जिला अधिकारी को शिकायत दी है कि तालाब के पानी की निकासी के लिए बनवाया गया नाला बरसात में क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके कारण गली में पानी जमा होकर लोगों का चलना मुश्किल कर रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि गत जून माह 2024 में शिव मंदिर के सौंदर्यकरण के दौरान तालाब के पास पार्क और अन्य सुविधाओं का निर्माण किया गया था, लेकिन तालाब की सफाई और नाले का उचित प्रबंध अब तक नहीं किया गया। गत जून माह 2025 में ग्राम प्रधान द्वारा नाला बनाया गया था, लेकिन 19 जून माह 2025 की बारिश में वह नाला क्षतिग्रस्त हो गया। वही अक्टूबर माह 2025 में प्रशासन द्वारा नाला बंद कर दिया गया, जिससे तालाब और आसपास की गली में पानी भरने की समस्या और बढ़ गई। शिकायतकर्ताओं का कहना है: “गली में लगातार पानी जमा होने के कारण बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को निकलने में कठिनाई हो रही है। स्वास्थ्य और स्वच्छता की स्थिति भी प्रभावित हो रही है। प्रशासन से अनुरोध है कि जल्द ही नाला बनवाकर पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए।” ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और तहसील प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की गुहार लगाई है। मोहल्लेवासी उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन शीघ्र कार्यवाही करके जलभराव और गंदगी की समस्या से निजात दिलाएगा। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यदि जल्द नाला और सफाई कार्य नहीं हुआ तो आने वाले मानसून में गली में और अधिक जलभराव होने की संभावना है, जिससे स्वास्थ्य और दैनिक जीवन पर गंभीर असर पड़ सकता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button