फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर एमडीए-आईडीए पर अंतर-विभागीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित
Inter-departmental orientation workshop on MDA-IDA organized on Filaria elimination

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। फाइलेरिया उन्मूलन के उद्देश्य से आगामी मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए-आईडीए) अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु सिविल सर्जन सुरेन्द्र कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में अंतर-विभागीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक संचालित होगा। कार्यशाला में जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी द्वारा दवा वितरण, लक्षित आबादी तक पहुंच, निगरानी एवं रिपोर्टिंग व्यवस्था पर विस्तृत जानकारी दी गई। जिला भीवीडी पदाधिकारी ने जन-जागरूकता एवं आईईसी/बीसीसी गतिविधियों को अभियान की सफलता के लिए महत्वपूर्ण बताया। सिविल सर्जन ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति दवा सेवन से वंचित न रहे। कार्यशाला का समापन जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।



