गोड्डा
खरीफ विपणन मौसम में धान अधिप्राप्ति की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 में धान अधिप्राप्ति की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा धान अधिप्राप्ति की तैयारियों के संबंध में संबंधित एफपीओ एवं एजेंसियों से धान अधिप्राप्ति में आने वाली समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में उपायुक्त के द्वारा द्वारा खरीफ विपणन मौसम 2025-26 में धान अधिप्राप्ति को लेकर लैम्प्स/ पैक्स की जानकारी, बैठक में धान अधिप्राप्ति केंद्रों की भौतिक स्थिति/ लैम्प्स/ पैक्स की स्थिति पर गहन विचार विमर्श किया गया। साथ ही विभिन्न पैक्स धान क्रय केन्द्र की वास्तुस्थिति की जानकारी ली गई। बैठक में उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि निबंधित किसान सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर लैम्प्स/ पैक्स में धान का विक्रय करें। इसके अलावा उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सख्त निदेश दिए गए कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप धान की खरीदारी सभी धान अधिप्राप्ति केन्द्रों से की जाए। उपायुक्त के द्वारा निर्देश दिए गए कि धान अधिप्राप्ति के लिए प्राधिकृत पदाधिकारी के द्वारा जांच की जाए की धान अधिप्राप्ति सिर्फ मूल रूप किसानों से की जा रही है। उपायुक्त ने कहा कि धान अधिप्राप्ति में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान किसानों का पहचान पत्र, बैंक वेरीफिकेशन खाता एक्टिव है या अनएक्टिव है। धान अधिप्राप्ति के पूर्व क्वालिटी की चेकिंग, सहकारी बैंकों से सिक्योरिटी मनी के लिए लोन उपलब्ध कराने, धान अधिप्राप्ति के लिए खाली गोदाम को नजदीकी पैक्स के साथ जोड़ने सहित अन्य बिंदुओं से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी अविनाश कुमार पूर्णेन्दु, जिला सहकारिता पदाधिकारी विजय कुमार नाग, जिला कृषि पदाधिकारी अभिजीत शर्मा, संबंधित एफपीओ एवं एजेंसी प्रतिनिधि के अलावा जिला आपूर्ति विभाग के कर्मी मौजूद थे।



