भरत पुर

चन्द्र ग्रहण और भद्रा के साए में बिखरेंगे इस बार होली के रंग 

भुसावर उपखण्ड क्षेत्र में सजने लगी रंग,गुलाल और अबीर की दुकानें 

बाजारों में बढ़ने लगी ग्रामीण की भीड़ 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
भरतपुर। कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र में हर तरफ सुनाई देते होली के रसिया, रंग गुलाल और अबीर से सजती दुकान और बाजार में बिकती मिठाई । होली पर्व से पहले ऐसा ही माहौल बना हुआ है। जहां कस्बे में जगह-जगह हर तरफ होली पर्व को लेकर कस्बे वासियों सहित ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। जैसे -जैसे होली का पर्व को लेकर कस्बे के हिण्डौन सड़क मार्ग, पुरानी अनाज मण्डी, मुख्य बाजार, ऊपरला बाजार, पुरानी सब्जी मण्डी, आर्य समाज सड़क मार्ग, अस्पताल सड़क मार्ग,मुण्डायारा चौराहा आदि स्थित दुकानों सहित अन्य स्थानों पर अस्थाई दुकानों पर रंग बिरंगी आकर्षक डिजाइनों में पिचकारी, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हर्बल गुलाल और अबीर एवं केमिकल फ्री रंगों से सज संवर कर कतारें लग गई है। जहां बच्चों को कार्टून वाली पिचकारियां और युवाओं को बड़ी पिचकारी एवं स्पै रंगों को लेकर भीड़ उमड़ रही है। वहीं दुकानदारों ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते कुछ दिनों से गुलाल और रंगों की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और आने वाले दिनों में और ग्राहकों की तेजी आने की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर विद्वान पण्डितो ने बताया कि पंचांग के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 2 मार्च 2026 को शाम 5 बजकर 53 मिनट से प्रारम्भ होकर 3 मार्च को 05 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगी। लेकिन 03 मार्च की सुबह भद्रा काल और उसके बाद चन्द्र ग्रहण का सूतक रहेगा, और जब चन्द्र ग्रहण समाप्त होगा तब तक पूर्णिमा तिथि समाप्त हो जाएंगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button