बागपत
अलावलपुर सेवा ग्रुप: 28 युवाओं की टोली गाँव विकास की नई मिसाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बागपत। अलावलपुर गाँव में 28 युवाओं का संगठित समूह “अलावलपुर सेवा ग्रुप” गाँव के विकास और सेवा कार्यों की दिशा में सराहनीय योगदान दे रहा है। इस ग्रुप ने बीते कुछ समय में ऐसे कार्य किए हैं, जिनसे ग्रामीणों में नई उम्मीद जगी है।
जिम्मेदारी बाँटी गई
ग्रुप का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से हो रहा है।
अध्यक्ष : मोहित त्यागी
उपाध्यक्ष : राजन त्यागी
महासचिव : हरिओम त्यागी
सचिव : विकास त्यागी
कोषाध्यक्ष : अर्पित लाला
संगठन का कहना है कि जिम्मेदारियों के बँटवारे से कार्य पारदर्शी और तेज गति से पूरे किए जा रहे हैं।
गाँव में किए गए प्रमुख कार्य
बिजली व्यवस्था सुधार: गाँव की जर्जर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कर ग्रामीणों को राहत पहुँचाई गई।
नाले की सफाई: पिछले 5 वर्षों से बंद पड़े नाले की सफाई कर जल निकासी की समस्या दूर की गई।
गोरक्षा अभियान: सेवा ग्रुप गौ–सेवा और संरक्षण से जुड़े कार्य भी कर रहा है।
ग्रामीणों की प्रतिक्रिया
गाँव के लोगों का कहना है कि अलावलपुर सेवा ग्रुप ने मिलकर यह साबित कर दिया है कि संगठित प्रयासों से गाँव की दशा–दिशा बदली जा सकती है। युवाओं की इस मुहिम से गाँव में सहयोग और भाईचारे की भावना भी मजबूत हुई है।
ग्रुप के अध्यक्ष मोहित त्यागी का कहना है कि “हमारा लक्ष्य सिर्फ सफाई या बिजली तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी आने वाले समय में ठोस कदम उठाए जाएँगे।”



