बरेली
आजादी के पर्व पर स्क्रीनिंग कैंप में आकर पाएं कैंसर से आजादी
एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में 12 से 14 अगस्त तक तीन दिवसीय कैंसर स्क्रीनिंग कैंप

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : आजादी के पर्व पर एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज ने ‘देश की आजादी से, कैंसर से आजादी तक’ अभियान शुरू किया है। इसके तहत 12 से 14 अगस्त 2026 तक तीन दिवसीय कैंसर स्क्रीनिंग कैंप आयोजित होगा।
एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर आदित्य मूर्ति ने बताया कि कैंप में स्तन, मुंह, गर्भाशय ग्रीवा, पेट-आंत, प्रोस्टेट और फेफड़े के कैंसर की स्क्रीनिंग होगी। कैंसर विशेषज्ञों का निशुल्क परामर्श मिलेगा। साथ ही मैमोग्राफी, एक्स रे चेस्ट, अल्ट्रासाउंड ब्रेस्ट, फाइब्रोस्कैन, लैरिंगोस्कोपी, अल्ट्रासाउंड टीवीएस, एस.पीएसए, एचपीवी डीएनए, सीबीसी, एलबीसी और ऑकल्ट ब्लड स्टूल जैसी एक दर्जन जांचें निशुल्क की जाएंगी।
इसके अलावा सीटी एब्डोमेन, सीटी थोरेक्स, एस.सीईए, एस.सीए19.9, एफएनएसी, बायोप्सी, मेनोमेट्री, एंडोस्कोपी, कॉलोनोस्कोपी पर 50% छूट दी जाएगी।
आर कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर डॉ. पीयूष कुमार अग्रवाल ने कहा कि कैंसर कोशिकाओं की अनियंत्रित वृद्धि है। न भरने वाला घाव, लगातार दर्द, बढ़ती गांठ, मुंह में जख्म, आवाज में बदलाव, खून आना इसके लक्षण हो सकते हैं। समय पर जांच से शुरुआती अवस्था में ही कैंसर पर काबू पाया जा सकता है।
आदित्य मूर्ति, डायरेक्टर एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज:
वर्ष 2007 से अब तक आरआर कैंसर इंस्टीट्यूट 60 हजार से अधिक मरीजों का इलाज कर चुका है। रुहेलखंड के साथ उत्तराखंड, नेपाल से भी मरीज आते हैं। इस कैंप में निशुल्क परामर्श और जांच का लाभ अधिक से अधिक लोग लें।
डॉ. पीयूष कुमार अग्रवाल, डायरेक्टर, आरआर कैंसर इंस्टीट्यूट:
कैंसर लाइलाज नहीं है। जागरूकता और समय पर जांच से इसे हराया जा सकता है। हजारों मरीज यहां से स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जी रहे हैं।
स्थान: एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज, बरेली




