बाराबंकी

करपिया प्रधान विनोद के कार्यकाल पर जनता करेगी फैसला आगामी चुनाव में उनके राजनीतिक भविष्य का होगा निर्धारण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी के मसौली ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत करपिया के प्रधान विनोद के कार्यकाल को लेकर जनता में असंतोष देखा जा रहा है। आगामी चुनावों में मतदाता उनके राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान अपने कार्यकाल में गांवों का दौरा नहीं करते और समस्याओं पर ध्यान नहीं देते।
ग्राम पंचायत भवका निवासी विनोद ने बताया कि प्रधान विनोद ने पांच साल पूरे होने के बावजूद उनके गांव का कभी दौरा नहीं किया। हाल ही में नाली निर्माण को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था, जहां कुछ ग्रामीण प्रधान की कथित शह पर नाली को तालाब तक नहीं जाने दे रहे थे। यह मामला जिला प्रशासन तक पहुंचा, जिसके हस्तक्षेप के बाद नाली का निर्माण कार्य शुरू हो सका।
इसी तरह, जवारीपुर गांव की महिलाओं और पुरुषों ने बताया कि उनके गांव में गंदगी का अंबार लगा रहता है और नालियां अक्सर भरी रहती हैं। उनका कहना है कि सफाईकर्मी भी नियमित रूप से नहीं आते। बारिश के दौरान जवारीपुर में जलभराव की स्थिति भी बनी रहती है, लेकिन प्रधान विनोद ने कभी इन समस्याओं का संज्ञान नहीं लिया।
ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान प्रधान विनोद इन गांवों की सुध नहीं लेते। आगामी पंचायत चुनावों में जनता उनके राजनीतिक प्रदर्शन का मूल्यांकन करेगी और उनके राजनीतिक अखाड़े का अंतिम फैसला सुनाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button