गाजियाबाद

राज पब्लिक स्कूल मे गजप्रस्थ दिवस पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 गाजियाबाद : गजप्रस्थ के घूकना स्थित राज पब्लिक स्कूल मे गजप्रस्थ दिवस पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर मेट्रो हॉस्पिटल एवं हृदय संस्थान नोएडा के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच शिविर में सेवा भावी मन स्थिति के साथ सहयोग किया नेत्र जांच सिविल सेंटर फॉर साइट के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा की गई
नमामि गंगे – गंगा विचार मंच जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के उत्तर प्रदेश मीडिया संयोजक शाश्वत हिंदू जैसे व्यापक संगठनो से जुडे प्रतिष्ठित अरविंद सम्मान से सम्मानित,राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला संरक्षक,संस्थापक प्रबंधक राज पब्लिक स्कूल सहित
देश विदेश मे सक्रिय अनेक संस्थाओ से जुडे राष्ट्र समाज की सेवा में अनवरत संलग्न एडवोकेट संदीप त्यागी रसम का जन्म दिवस राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा एक निशुल्क मैडिकल चैक अप कैम्प आयोजित कर गजप्रस्थ दिवस के रूप में मनाया गया गाजियाबाद का पुराना नाम वर्ष 1740 ईस्वी तक गजप्रस्थ प्रचलन मे रहा जिसे कालांतर मे गाजिउद्दीन नगर व गाजियाबाद किया गया विभिन्न सामाजिक संगठनो ने संदीप त्यागी रसम का जन्मदिन गजप्रस्थ दिवस के रूप मे मनाते हुए बधाई दी संदीप त्यागी रसम को माला पहनाकर पटका पहनाकर उपस्थित सैंकडो गणमान्य जन ने बधाई दी कैंप का उद्घाटन राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने किया
मैडिकल कैम्प में हृदय रोग, फिजिशियन, दंत रोग व आहार रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा परामर्श दिए गए कैंप में बीपी, रेंडम ब्लड शुगर, ईसीजी, वजन, पीएफटी व आंखों की जांच निशुल्क की गई परामर्श में लगभग 50 ह्रदय रोगी 40 दंत रोगी 75 आहार रोगियों ने कैम्प मे परामर्श का लाभ प्राप्त किया निःशुल्क जांच में लगभग 250 रोगियो ने बीपी, ब्लड शुगर, ईसीजी,पीएफटी व आंखो की जांच का लाभ लिया इस अवसर पर संदीप त्यागी रसम के राष्ट्र हित के कार्यों यथा सरकारी प्रतिबंध के बावजूद कश्मीर स्थित श्रीनगर लालचौक पर तिरंगा फहराना 1857 की क्रांति के युद्ध स्थल पर बने मैट्रो स्टेशन का नाम शहीद स्थल कराना, गाजियाबाद नगर निगम से गाजियाबाद नाम परिवर्तन संबंधित प्रस्ताव पारित कराने की सफलता, चुनाव सुधार अभियान चलाकर एक राष्ट्र एक साथ त्रिस्तरीय चुनाव एक राष्ट्र एक मतदाता सूची जैसे अनगिनत राष्ट्र समाज संस्कृति हित के कार्यों का सबने मिलकर राष्ट्र समाज की तरफ से साधुवाद कहते हुए संदीप त्यागी रसम को बधाई प्रेषित की कैम्प मे मेट्रो हॉस्पिटल एवं हृदय संस्थान से डॉ मुमुक्षु आर्य डा• धीरज सिंह डॉ• लाईबा प्रसनजीत डा• फैजल करीम डाइटिशियन सोनाली शर्मा त्रिलोक पूनम रवि आदि उपस्थित रहे सेंटर फॉर साइट से डॉक्टर शिवकुमार प्रिंस शशांक विनीत निखिल कुमार आदि उपस्थित रहे इस अवसर पर मुख्य रूप से बालकिशन गुप्ता, संजय शर्मा, डा ओपी अग्रवाल, राकेश गुप्ता, मीरा गुप्ता, अंजना कुमार, सुषमा आहुजा, जे एस रंधावा, सिमरन रंधावा, बीकेएस पाल, राजकुमारी त्यागी, ऋषिक त्यागी, रेनू त्यागी, सीमा झा, सिमरन, विश्वेश्वर सिंह, प्रीति कुमारी, योगिता सिंह, मनोज कुमार, करमवीर धीगान व वीरेन्द्र कंडेरे आदि उपस्थित रहे
निवेदक
पंडित अशोक भारतीय

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button