मुरादाबाद

बुलेट की टक्कर से भड़की भीड़, देखते ही देखते जंग का मैदान बना पीतल बस्ती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के पीतल बस्ती इलाके में उस समय तनाव फैल गया जब एक बुलेट मोटरसाइकिल के हैंडल के टकराने को लेकर दो पक्षों में कहसुनी हो गई। मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक झड़प का रूप ले लिया, जिसमें दोनों ओर से लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे।
कुछ ही देर में इलाके में भगदड़ मच गई 
कुछ ही मिनटों में गालियां, धक्का-मुक्की से होते हुए लाठी-डंडों और फिर पथराव तक नौबत आ गई। सड़क पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिससे इलाके में भगदड़ मच गई। दुकानदार शटर गिराकर भाग खड़े हुए और स्थानीय लोग घरों के दरवाजे बंद करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कई लोग घायल हो चुके थे। हालात को काबू में करने के लिए अतिरिक्त फोर्स बुलाई गई। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, तनाव को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस गश्त जारी रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों से कुछ लोगों की पहचान हो चुकी है। शांति भंग करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल माहौल शांत है लेकिन एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button