बोकारो

बोकारो एयरपोर्ट और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर हेतु राज्यपाल से मिले कुमार अमित।

सौंपा ज्ञापन, बीएसएल विस्तारीकरण में पहल करने के लिए भी जताया आभार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। नवनिर्मित एयरपोर्ट से यात्री विमान का परिचालन प्रारंभ करने और प्रस्तावित अमृतसर कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को धरातल पर उतारने की मांग को लेकर भाजपा नेता कुमार अमित ने रांची लोकभवन में राज्यपाल श्री संतोष गंगवार से मुलाकात की। कुमार अमित ने इस सम्बन्ध में राज्यपाल को ज्ञापन भी दिया और इस सम्बन्ध में विशेष पहल करने की मांग की। बोकारो स्टील प्लांट के स्थगित विस्तारीकरण को प्रारम्भ करने में लोकभवन के द्वारा महत्वपूर्ण पहल करने हेतु राज्यपाल श्री संतोष गंगवार को कुमार अमित ने मोमेंटो दे कर बोकारो वासियों की ओर से आभार भी प्रकट किया। कुमार अमित ने राज्यपाल से कहा कि 100 करोड़ की लागत से तैयार हुए बोकारो एयरपोर्ट से यात्री विमान के परिचालन प्रारंभ नहीं होने से नवनिर्मित आधारभूत संरचना रख रखाव के अभाव में ख़राब हो रहा है। बोकारो सहित आसपास की जनता बेसब्री से यहां यात्री विमान का परिचालन प्रारंभ होने का इंतजार कर रही है। इससे यहां विकास का मार्ग भी प्रशस्त होगा इसी प्रकार बोकारो में प्रस्तावित अमृतसर कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के धरातल पर आने से यहां के विकास को गति और युवाओं को रोजगार मिलेगा। कुमार अमित ने राज्यपाल को बोकारो स्टील सिटी कॉलेज, चास कॉलेज सहित जिलों के अन्य कॉलेज भवनों की जर्जर स्थिति से अवगत कराते हुए इन कॉलेजों में नए भवन निर्माण और अध्यापको की कमी को दूर करने के लिए इसकी नियुक्ति प्रक्रिया तेज करने की मांग की। राज्यपाल श्री संतोष गंगवार ने इन विषयों को गम्भीरता से लेते हुए इस दिशा में आवश्यक पहल करने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर बोकारो वेलफेयर सिविल सोसाइटी के अतुल सिंह और विस्थापित नेता शिवप्रसाद भी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button