भगवान बिरसा मुंडा गंगा घाट का शिलान्यास; सप्ताहभर चलाया गया स्वच्छता अभियान सम्पन्न
Foundation stone laid for Bhagwan Birsa Munda Ganga Ghat; week-long cleanliness drive concludes

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज भगवान बिरसा मुंडा गंगा घाट का शिलान्यास आज साहिबगंज में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा डिजिटल माध्यम से किया गया। प्रस्तावित घाट गंगा रिवर थाना के पश्चिम में निर्माण किया जाना है और इसे समुदायिक उपयोग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा गंगा से जुड़ी गतिविधियों के लिए एक समर्पित सार्वजनिक स्थल के रूप में निर्माण किया जाएगा घाट का नामकरण भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में किया गया है, जिससे यह परियोजना सांस्कृतिक विरासत और रजत समारोह दोनों से जुड़ती है हाल ही में आयोजित नमामि गंगे परियोजना बैठक में उपलब्ध भूमि, स्थानीय आवश्यकताओं और विस्तृत रिवरफ्रंट डेवलपमेंट की समीक्षा के बाद शिलान्यास की तिथि तय की गई। जिससे परियोजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया सुगम हुई। परियोजना की अनुमानित लागत 99.245 लाख रुपये निर्धारित है
जिले के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त हेमंत सती द्वारा स्थल पर विधिवत भूमिपूजन किया गया। मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह उपस्थित थे राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 8 नवंबर से सप्ताहभर तक डॉल्फिन संरक्षण-सह-वृहत गंगा स्वच्छता अभियान भी आयोजित किया गया। चुनिंदा घाटों पर साफ-सफाई और संक्षिप्त जागरूकता कार्यक्रम हुए, जिनमें लोगों को याद दिलाया गया कि घाट सामुदायिक संपत्ति हैं और इनकी स्वच्छता सभी की साझा जिम्मेदारी है।



