मुरादाबाद

कैदियों की वैन ने ई -रिक्शा में मारी टक्कर,चालक समेत तीन महिलाएं जख्मी

एनपीटी मुरादाबाद ब्यूरो

मुरादाबाद।मुरादाबाद के सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया,कैदियों को ले जाने वाली पुलिस वैन से ई – रिक्शा की भिड़ंत हो गई।इस घटना में 4 लोग घायल गंभीर रूप से घायल हो गए।

मुरादाबाद के सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया,कैदियों को ले जाने वाली पुलिस वैन से ई – रिक्शा की भिड़ंत हो गई।इस घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिसकर्मियों द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, हादसे के समय ई – रिक्शा में चालक समेत 3 अन्य महिला सवारी बैठी हुई थीं।

कैदी वाहन से टक्कर लगने पर गंभीर

गंभीर रुप से घायल शंकर

पुलिस और ई – रिक्शा की भिड़ंत की ये घटना जिला अस्पताल के सामने की है।यहां से होकर एक ई – रिक्शा चालक महिला यात्रियों को छोड़ने बंगला गांव जा रहा था। तभी सामने से आ रही कैदी वैन और ई -रिक्शा में टक्कर हो गई। सभी घायल महिलाएं फर्म में साथ में काम करती है।

घायल सरोज

घायल सरोज ने बताया कि वह ई- रिक्शा में सवार होकर अपने घर जा रही थी। रिक्शा को पुलिस की वैन के द्वारा सामने से टक्कर मार दी गई। टांग में और सर में चोट आई है।

घायल दानवती

घायल दानवती द्वारा बताया पुलिस की गाड़ी सामने से आ रही थी उसके चलते एक्सीडेंट हुआ है। हम उसके बाद बेहोश हो गए

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button