विधायक प्रो स्टीफन मरांडी एवं केन्द्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी के पहल से ग्राम कुम्हिरबिल में लगा नया ट्रांसफार्मर
A new transformer was installed in the village of Kumhirbil on the initiative of MLA Prof. Stephen Marandi and Central Committee member Upasana Marandi.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के महेशपुर प्रखण्ड अन्तर्गत पंचायत गायबथान के ग्राम कुम्हिरबिल में 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। यह कार्य महेशपुर के विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी एवं केन्द्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी के प्रयासों का परिणाम है। लंबे समय से खराब ट्रांसफार्मर के कारण ग्रामीणों को अंधेरे और बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की परेशानी को समझते हुए विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी एवं उपासना मरांडी ने तत्परता दिखाते हुए विभाग से संपर्क कर ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कराई। नए ट्रांसफार्मर के लगने से पूरे गांव में रौशनी लौट आई है। ग्रामीणों में हर्ष और संतोष का माहौल है। सभी ने विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी और केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि विधायक महोदय हमेशा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए आगे रहते हैं और उनके नेतृत्व में महेशपुर क्षेत्र लगातार विकास की दिशा में बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने इस कार्य को जनसेवा की मिसाल बताते हुए कहा कि हमें आगे भी ऐसे ही जनसेवक की जरूरत है जो आम जनता की पीड़ा को समझे और समाधान करे। यह पहल महेशपुर क्षेत्र के विकास और जनता के भरोसे को और मजबूत बनाती है।



