रामपुर शाहबाद

शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक का आयोजन

इरफान मलिक की हुई घर वापसी, शराफत हुसैन बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्टर्ड ने अपना प्रथम स्थापना दिवस मनाने के बाद रविवार को मासिक बैठक का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष आफताब ने की। बैठक का संचालन संगठन मंत्री विनोद गुप्ता ने किया। मासिक बैठक में संगठन के स्थापना दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। संगठन के अध्यक्ष आफताब ने सभी पत्रकारों से संगठन को मजबूत करने की अपील की। वही महासचिव सिफत मियां ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों समेत तीनों कार्यकारी अध्यक्षों आकाश शंकर, राजीव भटनागर और अभिषेक शर्मा का धन्यवाद दिया। वही संरक्षक वीपी विद्यार्थी ने संगठन के विस्तार के लिए तीनों कार्यकारी अध्यक्षों को अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी। संस्थापक एहसान खां के प्रस्ताव पर उपाध्यक्ष शराफत हुसैन हस्सानी को संगठन का नया वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कुछ दिन पूर्व निजी कारणों से संगठन छोड़कर गए इरफान मलिक ने भी घर वापसी की। संगठन के कई पत्रकारों ने उनको फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। बैठक के दौरान अध्यक्ष आफताब, महासचिव सिफत मियां, संरक्षक वीपी विद्यार्थी, संस्थापक एहसान खां, कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष आकाश शंकर, कार्यकारी अध्यक्ष राजीव भटनागर, संगठन मंत्री विनोद गुप्ता, विधिक सलाहकार सुहैल खां, कोषाध्यक्ष मुस्तफा अली, महिला विंग अध्यक्ष नेहा गुप्ता, संयुक्त सचिव फैजी खां, सचिव सुमित कश्यप, सचिव जहीर खां, सचिव तकरीर अहमद, प्रचार मंत्री धर्मेंद्र सागर, कार्यालय प्रभारी शान मो, इरफान मलिक आदि रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button