शामली

सांप के डसने से विवाहिता की दर्दनाक मौत, परिजनों में मच गया कोहराम 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
कांधला। क्षेत्र के गांव गंगेरू में एक भयानक व दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। रविवार की देर रात को जहां सब अपने-अपने घरों में चैन की नींद सो रहे थे, वहीं अचानक एक जघन्य दुर्घटना ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। 30 वर्षीय विवाहिता साबरा पुत्री तोफीक, जो अपने मायके में रह रही थी, एक जहरीले सांप के डसने से दम तोड़ दिया, परिजनों ने गमगीन माहौल में शव सपुर्द ए खाक कर दिया है। साबरा की शादी करीब 8 वर्ष पूर्व बघरा निवासी व्यक्ति से हुई थी। किन्तु पिछले कुछ समय से पति-पत्नी में चल रही अनबन के चलते साबरा मायके में ही रह रही थी। घटना के दिन रविवार की देर रात जब पूरा गांव गहरी नींद में था, साबरा अपने मकान में जमीन पर सो रही थी। तभी अचानक सुबह करीब 5 बजे एक काले रंग के सांप ने उसे बेदम करके उसके मुंह पर डस लिया।चौंकाने वाली बात यह रही कि सांप के डसने के बाद साबरा चीखने-चिल्लाने लगी। यह आवाज सुनते ही परिजन एकत्रित हो गए और उन्हें झाड़-फूंक वाले के पास ले जाया गया। लेकिन बावजूद इसके कोई सुधार नहीं हुआ। परिजनों ने समझा कि स्थिति गंभीर है, और साबरा को जिला अस्पताल तक ले जाने का प्रयास किया गया। मगर नियति को कुछ और ही मंजूर था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही साबरा ने अंतिम सांस ले ली।विवाहिता की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन आहत हैं और शव को लेकर रोते-बिलखते हुए घर में ही रख लिया है। गांव के लोग भी इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त कर रहे हैं। मृतका के पीछे दो नन्हें बच्चे भी हैं, जिनकी चिंता को लेकर परिजन परेशान हैं। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर वीरेंद्र सिंह ने जागरुक करते हुए कहा कि साँप से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतें। घर के आस-पास साफ-सफाई बनाए रखें, बच्चों और महिलाओं को रात में खुले में सोने से बचाएं, तथा जरुरत पड़ने पर चिकित्सा सहायता समय पर प्राप्त करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button