विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग ने नीम, पीपल,पाकड़ , बरगद लगवाए।

कलेक्ट्रेट में डी एम ने किया मौलश्री के पौधे का रोपण।
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
अमेठी। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में वन विभाग के साथ सामाजिक संगठनों और स्कूलों की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कर जनमानस को पृथ्वी का श्रृंगार करने ,प्रकृति का सौंदर्य बढ़ाने और धरती पर हरियाली बढ़ाने के संदेश दिए गए। डीएम ने मौलश्री के पौध का रोपण किया गया तथा विशिष्ट अतिथि अर्पणा रजत कौशिक, पुलिस अधीक्षक, अमेठी एवं सूरज पटेल, मुख्य विकास अधिकारी, अमेठी द्वारा भी पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर विकास भवन परिसर, गौरीगंज में भी जिला विकास अधिकारी, अमेठी द्वारा भी पाकड़ और पीपल के पौधों का रोपण किया गया। अमेठी रेन्ज में शिव दुलारी महाविद्यालय, गुगवाछ में मुख्य अतिथि सुधान्शु शुक्ला, जिलाध्यक्ष (भाजपा) द्वारा पीपल, बरगद व नीम के पौध का रोपण कर त्रिवेणी वन की स्थापना की गयी। इस अवसर पर उपस्थित विद्यालय छात्र/छात्राओं द्वारा भी पौधरोपण किया गया। इस क्षेत्र में पीपल, बरगद, नीम, आम आदि के कुल 15 पौधों का रोपण किया गया।
तिलोई रेन्ज में राजापुर हलीम वन भूमि में मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार सिंह, ‘‘मुन्ना सिंह‘‘ ब्लाॅक प्रमुख तिलोई द्वारा पीपल, बरगद व नीम के पौध का रोपण कर त्रिवेणी वन की स्थापना की गयी। इस अवसर पर उपस्थित उप जिलाधिकारी, तिलोई, क्षेत्राधिकारी(पुलिस), तिलोई द्वारा भी पौधरोपण किया गया। इस क्षेत्र में पीपल, बरगद, नीम, जामुन, कंजी, आंवला, बाटलब्रुश, शीशम आदि के कुल 90 पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित छात्र/छात्राओं को व ग्रामीणों को कृष्ण कुमार सिंह, ‘‘मुन्ना सिंह‘‘ ब्लाॅक प्रमुख तिलोई द्वारा पौध वितरण भी किया गया।



