योगाचार्य दीप्ति तोमर एवं योगा सहायक अभिषेक आर्य ने योगाभ्यास कराया।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
शामली,कांधला। थाना क्षेत्र के गांव आटा में एक “आयुष आपके द्वारा” कार्यक्रम के अंतर्गत जिला अधिकारी महोदय के आदेशानुसार क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ ईसम पाल निर्देश में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय रसूलपुर गुजरान के चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुधीर कुमार द्वारा आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं योग कैंप का आयोजन किया गया । जिसमे आगामी योग दिवस (21 जून) की तैयारी करते हुए प्रोटोकॉल के अनुसार ग्रामीणों को योगाभ्यास कराया गया। योग कैंप में योगाचार्य दीप्ति तोमर एवं योगा सहायक अभिषेक आर्य ने प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया एवं सभी योग साधकों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को शामली में किसान इंटर कॉलेज में होने वाले विशाल एवं भव्य योग कार्यक्रम में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस संबंध में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर ईसम पाल ने बताया कि सभी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में प्रशिक्षित योगाचार्यों द्वारा 21 जून तक निरन्तर विभिन्न स्थानों पर योग प्रोटोकॉल 2025 के अनुसार योगाभ्यास कराया जा रहा है, जिससे 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस वृहत रुप में मनाया जा सके। चिकित्सा शिविर में डॉ सुधीर मलिक ने ग्रीष्म ऋतु के अनुसार आहार- विहार एवं दिनचर्या पर ग्रामीणों के साथ संवाद किया तथा चिकित्सा कैंप में विविध व्याधियों का उपचार किया गया तथा विभिन्न रोगों की जांच भी की गई। चिकित्सा शिविर में फार्मासिस्ट प्रकाश , वार्ड बॉय राजबीर सिंह जावला का विशेष योगदान रहा। चिकित्सा कैंप में लाभार्थियों की सैकड़ों लोग मौजूद रहें।