बरेली

रेल प्रशासन द्वारा त्योहार एवं छठ महापर्व पर किया गया है विशेष ट्रेनों का संचालन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली :  मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा ने मीडिया कर्मियों के साथ प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा त्यौहारी सीजन एवं छठ महापर्व पर यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुये पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों से देश के महानगरों एवं प्रमुख नगरों के लिये पूजा विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या के अनुरूप 101 जोड़ी गाड़ियों में से 26 जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें अधिकांश गाड़ियों में कोचों की संख्या भी बढ़ाई गई है। इस मंडल द्वारा 23 अक्टबर 2025 को यानि सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को विशेष गाड़ी 09076 काठगोदाम-मुम्बई सेन्ट्रल, 05060 लालकुआँ-कोलकता, 04117 प्रयागराज-लालकुआँ, 05401 बरेली सिटी-काशीपुर एवं 05402 काशीपुर-बरेली सिटी विशेष गाड़ियों का संचलन किया जा रहा है तथा 09062 बरौनी जं.-बान्द्रा टर्मिनल विशेष गाड़ी प्रत्येक गुरुवार को इज्जतनगर मंडल के स्टेशनों से होकर गुजरती है तथा 24 अक्टूबर 2025 को यानि सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को इज्जतनगर मंडल पर चलने वाली विशेष गाड़ी 04118 लालकुआँ-प्रयागराज, 05401 बरेली सिटी-काशीपुर एवं 05402 काशीपुर-बरेली सिटी विशेष गाड़ियों का संचलन किया जायेगा तथा 09084 बनारस-मुम्बई सेन्ट्रल विशेष गाड़ी प्रत्येक शुक्रवार को इज्जतनगर मंडल के स्टेशनों से होकर गुजरती है। इन पूजा विशेष ट्रेनों के माध्यम से त्यौहारी सीजन एवं छठ महापर्व पर यात्रियों की यात्रा सुगम हो इसके लिए 24ग्7 रेलवे अधिकारियों द्वारा वार रुम से निरंतर निगरानी की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button