मथुरा

कोसिकलां पर रेलवे ने अभियान चलाकर टिकट पकड़े 329 यात्री

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मथुरा। कोसीकलां के रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में बिना टिकट यात्रियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान में शनिवार को स्टेशन पर कई ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग में 329 यात्री बिना टिकट पकड़े गए। इनसे डेढ़ लाख के करीब जुर्माना वसूला गया। मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल के निर्देशानुसार वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा हर्षकेश मौर्या के निर्देशन में सहायक वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग आगरा वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कोसीकलां-आगरा कैंट के बीच ट्रेनों में जांच कराई गई। विभिन्न ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज, गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। वहीं, अनधिकृत यात्रा करने वाले 84 यात्रियों से 37530 रुपये तथा गंदगी फैलाने/धूम्रपान करने पर 3 यात्रियों से 300 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। जांच के दौरान रुंधी, शोलाका एवं होडल स्टेशनों की टिकट विंडो सेल पर यात्रियों की लंबी लाइन लगी नजर आई। वाणिज्य प्रबंधक भूलेश पांडेय, मुख्य टिकट निरीक्षक सामान्य मथुरा बाबूलाल, मुख्य टिकट निरीक्षक अशोक सिंह आदि मौजूद थे। रेलवे पीआरओ प्रशिस्त श्रीवास्तव ने बताया कि यह अभियान आगे भी चलेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button