खैरथल

जिले का नाम और मुख्यालय बदलने का विरोध

किशनगढ़बास मे सांसद भूपेंद्र यादव का फूका पुतला 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

खैरथल-तिजारा । किशनगढ़ बास गंज रोड पर स्थित गुलाब देवी धर्मशाला में जिला बचाओ संघर्ष समिति एवं कस्बे वासियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। विधायक खैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि बैठक में खैरथल तिजारा जिला को अन्यत्र ले जाने व नाम बदलने को लेकर आए हुए कार्यकर्ताओं व  कस्बे वासियों ने रोष प्रकट किया। इस मौके पर विधायक दीपचंद खैरिया ने कहा कि पिछले कई दिनों से जिला बचाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में खैरथल की अनाज मंडी में धरना चल रहा है सैकड़ो लोग एकत्रित होते हैं मुंडावर के लोगों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर यह साबित कर दिया कि किसान न रुकेगा ना झुकेगा अपना जिला बचा कर रहेगा। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं एवं कस्बे वासियों ने तोप चौराहे पर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव का पुतला फूंका एवं नारेबाजी की। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी गफूर खान, किशनगढ़ बास प्रधान बीपी सुमन, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप पाटिल, पीसीसी सदस्य गिरीश डाटा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष संस्कार अग्रवाल, सेवा दल जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल, नेता प्रतिपक्ष उमेश यादव, जिला राजमिस्त्री मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष धीरूभाई ठेकेदार, मंडी अध्यक्ष घीसा राम भड़ाना युवा नेता नवीन खैरिया, कांग्रेस नेता जसवंत यादव, भागेंद्र खैरिया, पार्षद नितिन यादव, सुनील सांवरिया, अर्जुन ठाकुर, राजेंद्र सिंघल, सरपंच फूल सिंह चौधरी, पूर्व सरपंच बाबूलाल सैनी, नूर मोहम्मद हल्लू खान, फकीरचंद, संजीव कुमार, रतनलाल गौड़, प्रकाश चंद उमाशंकर शर्मा, किसान नेता शेर सिंह चौधरी, इस्माइल खान, सुभाष सैनी, जीएसएस बाघोर के अध्यक्ष सोमनाथ चौधरी, जतिन सिंधी, बलवान यादव, मंडल अध्यक्ष धोला राम गुर्जर, आसम खान, किशन चंद इस्माइलपुर, सलीम खान, बन्ने खां, राजेंद्र यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button