बागपत
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा नेताओं ने मठ-मंदिरों में जाकर साधु-संतों से लिया आशीर्वाद, किया सम्मानित।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बागपत। भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरु पूर्णिमा पर भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शिक्षा, खेल, धर्म, समाज सेवा एवं अन्य क्षेत्रों में सक्रिय गुरुजनों का उनके निवास, संस्थान व मन्दिरों में जाकर सम्मान किया। साथ ही उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान भाजपा के प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी डॉ चन्द्रमोहन ने पुरा महादेव मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना के बाद मन्दिर के मुख्य पुजारी पंडित जय भगवान शर्मा का स्वागत करते हुए उन्हें भेंट स्वरूप शॉल देकर आशीर्वाद लिया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पहला गुरु मां होती है। उसके बाद शिक्षा देने वाला और धर्म के मार्ग बताने वाला भी गुरु होता है। इनका सम्मान करना सभी का धर्म है। उन्होंने कहा कि साधु संतों की सेवा करने से पुण्य प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने समाज के सभी वर्गों के विकास और देश व प्रदेश के गौरव के उत्थान के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि समाज के जागरण में धार्मिक आध्यात्मिक संस्थानों की अहम भूमिका रही है।
इस दौरान बालैनी मार्ग पर स्थित भगवान परशुराम मंदिर के प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपाइयों ने चन्दन, अमरूद, सुख शान्ति, पत्थरबैल के पेड़ भी लगाये।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष व जिला अभियान संयोजक अनिल तोमर, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, युवा मोर्चा के जिला मंत्री मनोज कश्यप, पण्डित राधेश्याम कौशिक, विजयपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।



