बरेली
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और आशा भोसले जी के निधन पर लोकसभा का आयोजन किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा की अगुवाई में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई तथा स्वर की सम्राज्ञी आशा भोसले के स्वर्गवास पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया।
प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शोकसभा को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि मोहसिना किदवई उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से संबंध रखने वाली एक वरिष्ठ भारतीय राजनीतिज्ञ, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद थीं। उन्होंने इंदिरा गांधी तथा राजीव गांधी के कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री के रूप में कई महत्वपूर्ण विभागों का सफलतापूर्वक दायित्व निभाया। उन्होंने कहा कि आशा भोसले देश की स्वरों मलिका थीं, उन्हें भुलाया नहीं जा सकता उन्हें भी नमन करता हूं ।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि मोहसिना किदवई हमारी वरिष्ठ नेता थी उन्हें हम नमन करते हैं इस शोकसभा में प्रमुख रूप से अकरम खान, महिंदर पाल गंगवार, ज़ीशान अफरीदी, मुजमील हसन, तीरथ मधुकर, देवेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, अकरम भाई, अंश वर्मा, सफ़दर अली, मोहसिन खान, फराहा खान, फिरदोस खान, तब्बूसुम, मोसिन खान, सतीश चंद्रा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।



