अमेठी
तेज़ रफ़्तार कार का कहर बाईक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी मोहनगंज। कोतवाली क्षेत्र के रायबरेली – अयोध्या मार्ग पर अलाईपुर गांव के पास तेज़ रफ़्तार कार ने बाईक सवार दो युवकों को ज़ोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवकों की पहचान आकाश दीप रैदास 23 वर्ष पुत्र राजकुमार निवासी अस्था मजरा थाना मलवा, फतेहपुर और सर्वेश कन्नौजिया 25 वर्ष पुत्र रामसनेही निवासी फतेपुर के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। यह घटना तेज़ रफ़्तार वाहनों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की गंभीरता को फ़िर से उजागर करती है।स्थानीय लोगों में हादसे को लेकर आक्रोश है और वे सड़क सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाने की मांग कर रहे है।

