सिंगरौली

चितरंगी में आयोजित हुआ बीएलओ का विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

 सिंगरौली। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्य प्रदेश भोपाल के निर्देश के परिपालन में एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र शेखर शुक्ला के निर्देशानुसार राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचक नामावली को त्रुटि रहित बनाने के लिए विधानसभा क्षेत्र 79 चितरंगी के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यानलय में बूथ लेवल अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान सभी बी.एल.ओ. द्वारा रोल प्ले एवं अन्य गतिविधियों द्वारा सरल व सहज तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण में विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा फॉर्म 6,7,8 को सही तरीके से भरने,फील्ड में आने वाली समस्याओं,ऑनलाइन ऐप के माध्यम से फॉर्म भरने आदि से संबंधित गतिविधियों में भाग लेते हुए प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के अंत में सभी का ऑनलाइन टेस्ट लिया गया। प्रशिक्षण में संबंधित क्षेत्रो के बूथ लेवल अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button