सिंगरौली

देवसर हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने ली गोवंश की जान

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

विहिप-बजरंग दल ने की ओवरस्पीड पर रोक और पशुओं को खुले में न छोड़ने की अपील

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित देवसर बाजार क्षेत्र में शनिवार देर रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक गोवंश की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद सड़क सुरक्षा और आवारा गोवंश की समस्या को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है।
सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और घटना पर दुख व्यक्त किया। विहिप के प्रखंड सह मंत्री ओम नारायण पांडे (मोनू) ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा ओवरस्पीड से बचने की अपील की। उन्होंने पशुपालकों से भी अपने गोवंश को खुले में न छोड़ने का आग्रह किया, ताकि सड़क हादसों में बेजुबान पशुओं की जान बचाई जा सके।
उन्होंने कहा कि गोवंश की सुरक्षा समाज की जिम्मेदारी है। वाहन चालकों की सावधानी और पशुपालकों की जागरूकता से ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सकती है।
इस दौरान बृजेश सिंह, विनय गुप्ता, दिव्यांशु मिश्रा, राजेश नामदेव, दिलीप तिवारी एवं शिवकुमार गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से देवसर बाजार में यातायात व्यवस्था सुधारने और ओवरस्पीड वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button