
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप और शिवेंद्र नाथ चौबे के पहुंचने पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। दोनों नेता 27 अक्टूबर को लखनऊ में विधिवत पार्टी ज्वाइन करेंगे।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती और आपसी एकजुटता ही सपा की ताकत है। पार्टी सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए काम कर रही है। महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी ने कहा कि जिला-महानगर संगठन आपसी तालमेल से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
स्वागत करने वालों में जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह यादव, पीयूष वर्मा लोधी, महानगर महासचिव दीपक शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, हरिओम प्रजापति, भारती चौहान, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष एजाज अहमद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



