कृषक पाठशाला का द्वितीय सत्र एवं खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जामताड़ा : आज दिनांक 22 नवंबर 2026 को जामताड़ा जिला के कर्माटांड़ (विद्यासागर) प्रखंड अंतर्गत डुमरिया पंचायत के पिपरासोल गांव में गेहूं की वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषक पाठशाला का दूसरा क्लास आयोजित किया गया। इसके साथ ही किसानों को जागरूक करने के लिए खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम भी चलाया गया।
इस कार्यक्रम में कृषक मित्र, कृषक पाठशाला से जुड़े सभी किसान एवं आसपास के गांवों के कई किसान उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई:
मिट्टी जांच का महत्व: मिट्टी की जांच क्यों आवश्यक है और मिट्टी की उर्वरता के अनुसार खाद एवं उर्वरकों का प्रयोग कैसे करना चाहिए।
संतुलित उर्वरक प्रबंधन: गेहूं की बेहतर पैदावार एवं मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए संतुलित मात्रा में खाद का उपयोग।
बीज उपचार: बुवाई से पहले बीज उपचार का महत्व एवं इसके लाभ।
श्री विधि से गेहूं की खेती: श्री विधि (SRI तकनीक) के माध्यम से गेहूं की वैज्ञानिक खेती करने का तरीका एवं उससे होने वाले फायदे।
प्रथम सत्र की पुनरावृत्ति: कृषक पाठशाला के प्रथम क्लास (पार्ट-1) में दी गई जानकारियों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई, ताकि किसान साथी सीखी गई तकनीकों को अच्छी तरह समझकर अपने खेतों में अपनाने के लिए प्रेरित हों।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों से जोड़ना, मिट्टी की उर्वरता को बनाए रखना, खेती की लागत को कम करना तथा फसल की बेहतर पैदावार के लिए जागरूक करना है।
मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित
श्रवण कुमार पंडित – कृषक मित्र
– श्री विजय कुमार – प्रखंड तकनीकी प्रबंधक (BTM)
– श्री भारत पंडित – किसान
– श्री अर्जुन पंडित – किसान
– कृषक पाठशाला के सभी25 किसान साथी एवं आसपास के किसान।
कार्यक्रम मैं मौजूद रहे उत्साहपूर्वक भाग लिया और वैज्ञानिक खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।



