पाकुड़

वार्ड पार्षद निभा देवी ने वार्ड 11 में पेयजल समस्या को लेकर मंडल रेल प्रबंधक को सौंपा मांगपत्र

Ward councilor Nibha Devi submitted a memorandum to the Divisional Railway Manager regarding the drinking water problem in Ward 11.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 में पेयजल समस्या के समाधान के लिए वार्ड पार्षद निभा देवी ने मंडल रेल प्रबंधक, पूर्व रेलवे हावड़ा को मांगपत्र सौंपा। इस दौरान भाजपा नेत्री मनोरमा देवी भी उपस्थित थीं। मांगपत्र में बताया गया कि वार्ड 11 में स्थित रेलवे कॉलोनी में लगभग 1000 रेल कर्मचारी रहते हैं, जबकि कॉलोनी में केवल 150 क्वार्टर हैं। इसके अलावा रेलवे सुरक्षा बल के बैरेक में 50 जवान और प्रतिदिन 20 प्रवासी जवान आवागमन करते हैं। सभी को शुद्ध पेयजल की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता है। जिला प्रशासन वर्ष 2013 से इस समस्या के समाधान हेतु प्रयासरत है। पूर्व में मंडल रेल प्रबंधक और उपायुक्त के स्तर पर यह तय हुआ था कि रेलवे कॉलोनी में स्थल चयन कर जल मीनार, राइजिंग पाइप विस्तारीकरण प्रणाली, पेयजल टंकी और पिलर निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया जाए। लेकिन एक दशक बीतने के बाद भी कोई पहल नहीं की गई। परिणामस्वरूप कॉलोनी में कुल 13 डीप बोरिंग के बावजूद गर्मियों में पानी की कमी बनी रहती है। पिछले वर्ष बोरिंग फेल होने के कारण टैंकरों से ही जलापूर्ति करनी पड़ी थी। वार्ड पार्षद ने एक बार फिर मंडल रेल प्रबंधक से पूर्व चिन्हित रेलवे भूमि पर जल मीनार, राइजिंग पाइप विस्तारीकरण और पिलर निर्माण की पहल करने का आग्रह किया। मंडल रेल प्रबंधक ने इस पहल को सराहा और आश्वासन दिया कि मामले की जांच के पश्चात उचित कार्रवाई की जाएगी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button