Uncategorizedजामताड़ा

जंगल में छिपे साइबर अपराधियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार, भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज जब्त

Police took major action against cyber criminals hiding in the forest, three arrested, huge amount of fake documents seized

सिराज अंसारी
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो। जामताड़ा। साइबर अपराध के गढ़ के तौर पर कुख्यात जामताड़ा जिले से एक बार फिर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर नारायणपुर थाना अन्तर्गत ग्राम बगरूबीह के केशर पश्चिम जंगल-झाड़ में साइबर अपराधियों के विरुद्ध छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इस विशेष कार्रवाई का नेतृत्व नारायणपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने किया, जिसमें पुलिसकर्मी पुष्पेश्वर दास सहित अन्य जवानों ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान तीन साइबर अपराधियों को फर्जी दस्तावेजों के साथ दबोचा। मोबाइल फोन – 07, सिम कार्ड – 13, एटीएम कार्ड – 13, पासबुक – 01, पैन कार्ड – 01, वोटर कार्ड – 01, गिरफ्तार साइबर अपराधी बैंक खाताधारकों को कॉल कर क्रेडिट/डेबिट कार्ड में KYC अपडेट कराने के नाम पर झांसा देते थे। फिर एक APK फाइल उनके मोबाइल पर भेजकर डाउनलोड कराते थे। इस फाइल के माध्यम से वे लोगों की बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी चुराकर उनके खाते से ठगी करते थे। इनका नेटवर्क झारखंड के अलावे पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और ओडिशा तक फैला हुआ था। इस संबंध में जामताड़ा साइबर थाना में कांड संख्या 45/25, भारतीय दंड संहिता एवं आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। जामताड़ा जिला पुलिस की लगातार हो रही छापेमारी से साइबर अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। आये दिन हो रही कार्रवाइयों से क्षेत्र में साइबर क्राइम में गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे जामताड़ा का नाम एक बार फिर सकारात्मक सुर्खियों में है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button