मथुरा

वृंदावन में फुटओवर ब्रिज बना पर जाम से राहत नहीं

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन में श्रद्धालुओं की सुविधा और सड़क को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए प्रेम मंदिर के सामने बनाए गए फुटओवर ब्रिज से भी राहत नहीं मिल पा रही है। यहां अब भी हर वक्त जाम लगा रहता है। सुबह और शाम तो वाहनों को निकलना मुश्किल भरा हो जाता है। वाहनों की टक्कर से से श्रद्धालुओं में विवाद की स्थिति हो जाती हैं। मंदिर के सामने फुटओवर ब्रिज तो बना दिया गया लेकिन सड़क के बीच में बने डिवाइडर में बने कई कट बंद नहीं किए गए है। इसके चलते श्रद्धालु फुटओवर ब्रिज का उपयोग करने के बजाय सीधे सड़क पार कर रहे हैं। इससे वाहनों की रफ्तार थम जाती है और लंबा जाम लग जाता है। सुबह और शाम के समय हालात बिगड़े रहते हैं। वाहनों की लंबी कतारें लगने से स्थानीय लोगों को जाम में जूझना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस की तैनाती बढ़ाकर व्यवस्था को सुचारु किया जा सकता है। बैठने और सोने के काम आ रहा पुल फुटओवरब्रिज लोगों के बैठने के काम आ रहा है। सुबह शाम यहां लोग सीढ़ियों पर बैठे नजर आते हैं तो ऊपर लोग सो जाते हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button