शामली

जाहरवीर गोगा माढ़ी पर भव्य मेला, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कांधला।  क्षेत्र के गांव आट्टा में परंपरा के अनुसार जाहरवीर गोगा माढ़ी पर भव्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद ही नहीं बल्कि अन्य जिलों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मेले का शुभारंभ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री सुरेश राणा, प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री जसवंत सैनी तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। थाना क्षेत्र के गांव अटटा में लगभग 60 वर्षों से लगातार लग रहे इस मेले में श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रांगण में पहुंचकर प्रसाद अर्पित किया और मनोकामनाएं मांगी। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा।मेले में मौजूद श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सुरेश राणा ने कहा कि आट्टा गांव का यह मेला सनातन धर्म की संस्कृति और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में इस मेले को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए सरकारी स्तर पर प्रयास किया जाएगा, जिससे इसकी भव्यता और अधिक बढ़े। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मोहित बेनीवाल ने कहा कि पूर्व की सरकारें धार्मिक आयोजनों पर रोक लगाती थीं, लेकिन योगी सरकार सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे आयोजनों को पूरा संरक्षण मिल रहा है।मेले में विशेष तौर पर विधायक सदर प्रसन्न चौधरी, पानीपत की मेयर कौमल सैनी, प्रमोद सैनी, डॉ. अंजलि सैनी, जयपाल सैनी, संजीव आडवाणी, डॉ. जीत सिंह, अंकित सैनी, तरुण अग्रवाल, विकास सैनी, बाबा नाहर सिंह, सौरभ चौधरी, कपिल पंवार, पुनीत द्विवेदी, दामोदर सनी, अजय सैनी, रोहित विश्वकर्मा, अनुज राणा, पूनम राणा, रवि गोयल, सोमपाल सैनी, राजेश सैनी, जगपाल कश्यप, विपिन कश्यप सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग व भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button