बरेली
IGRS के अंतर्गत जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर बरेली परिक्षेत्र पर को प्रथम स्थान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली अजय कुमार साहनी के निर्देशन में शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई समाधान प्रणाली (IGRS) के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर शासन द्वारा जारी रैंकिंग में माह फरवरी–2026 में बरेली परिक्षेत्र ने उत्तर प्रदेश में ‘प्रथम स्थान’ प्राप्त किया।
माह फरवरी-2026 में बरेली परिक्षेत्र के जनपद बरेली, बदायूँ, शाहजहाँपुर व जनपद पीलीभीत द्वारा संयुक्त रुप से प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है तथा परिक्षेत्र के कुल 85 थानों को भी संयुक्त रुप से प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
जनपद बरेली के 28 थाने,अलीगंज,महिला थाना, सुभाषनगर, फतेहगंज प0, किला, शेरगढ़, सीबीगंज, विशारतगंज, शाही, बारादरी, इज्जतनगर, देवरनियाँ, क्योलड़िया, भुता, हाफिजगंज, भोजीपुरा, बहेड़ी,मीरगंज, नवाबगंज, आंवला, भमोरा,शीशगढ़,प्रेमनगर,कोतवाली,सिरौली ,फरीदपुर, कैन्ट, फतेहगंज पूर्वी, जनपद बदायूँ के 19 थाने कुवरगांव, महिला थाना, बिनावर, जरीफनगर, अलापुर, सहसवान, इस्लामनगर, वजीरगंज, मुजरिया, बिल्सी, बिसौली, उझानी,कादरचौक, उघैती, उसैहत, मुसाझाग, हजरतपुर, कोतवाली, सिविल लाइंस जनपद पीलीभीत के समस्त 17 थाने महिला थाना, माधोटांडा,बरखेड़ा, करेली, कोतवाली, हजारा,जहानाबाद, सेहरामऊ उत्तरी, दियोरिया कलां, घुंघचाई, न्यूरिया, पूरनपुर, गजरौला, बीसलपुर,सुनगढी, अमरिया, बिलसंडा
जनपद शाहजहाँपुर के 21 थाने महिला थाना, रामचंद्रमिशन,खुटार, सिंधौली, कोतवाली, परौर, बण्डा, कलान, अल्हागंज, सेहरामऊ दक्षिणी,रोजा, मदनापुर, निगोही,कांट, सदर बाजार, पुवायां, गढ़िया रंगीन,जैतीपुर, तिलहर, कटरा, खुदागंज, ने संयुक्त रुप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है ।
जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में विगत
माह में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर परिक्षेत्र कार्यालय में कार्यरत आईजीआरएस कर्मी उ0नि0 शालू, कम्प्यूटर ऑपरेटर अमरेन्द्र कुमार व आरक्षी सलिल सक्सेना को नगद पुरुस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा । परिक्षेत्र के जिन जनपदों / थानों का आईजीआरएस के जन शिकायतों के निस्तारण में प्रदर्शन संतोषजनक नही रहा है उनके कार्यो की समीक्षा की जायेगी।



