अमरोहा
अमरोहा में किसान के घर से 70 हजार की चोरी
परिवार की गैरमौजूदगी में चोरों ने नकदी और चांदी के जेवर उड़ाए

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमरोहा : जनपद की हसनपुर तहसील के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव ओगपुरा में चोरी की वारदात सामने आई है। मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने किसान ओमपाल के घर को निशाना बनाया। चोर मुख्य द्वार खोलकर घर में और संदूक में रखी 50 हजार रुपए की नकदी के साथ चांदी का कुल्हा चुरा ले गए। पीड़ित ओमपाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी मालवती और बच्चों के साथ घर से 500 मीटर दूर अपनी मां कश्मीरी के घर गए थे। वहीं रात को सो गए। चोरों ने इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया। कुल मिलाकर करीब 70 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पीड़ित ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


