गाजियाबाद

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने दिल्ली–सहारनपुर रोड पर किया औचक निरीक्षण, 

नाले जाम होने से जलभराव पर भड़के विधायक – अधिकारियों को जमकर फटकार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी। दिल्ली–सहारनपुर मार्ग पर लगातार हो रहे जलभराव की शिकायतों के बीच शुक्रवार को विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायज़ा लिया। नाले जाम होने के कारण सड़क पर भरे पानी को देखकर विधायक अधिकारियों पर जमकर भड़क उठे।निरीक्षण के दौरान विधायक ने ईओ, सफाई चीफ इंस्पेक्टर और सफाई इंचार्ज को मौके पर तलब करते हुए कड़े निर्देश दिए कि आज रात तक सड़क से जलनिकासी सुनिश्चित की जाए।विधायक ने कहा कि चेयरमैन की मनमानी और अधिकारियों की लापरवाही से जनता रोज़ परेशान हो रही है। इस मामले में शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी और सरकार की छवि खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।विधायक के अचानक मौके पर पहुंचने से राहगीरों और स्थानीय निवासियों की भीड़ जमा हो गई। लोग अपनी-अपनी समस्याएं लेकर विधायक के पास पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा
नगर पालिका परिषद के सम्बंधित अधिकारियो ने आनन फानन में अपनी मशीनरी और सफाई कर्मचारियों को बुलाकर मार्ग में हुए जलभराव की निकासी का काम शुरू कराया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button