सहारनपुर

21 जून को स्टेडियम में होगा भव्य योग समारोह।

डीएम ने तैयारियों को अंतिम रूप देने के आदेश दिये।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
सहारनपुर।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाले भव्य योग कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में चिन्हित कमियों को दूर कर लिया गया है और सभी विभागों को सौंपे गए कार्य समयबद्ध पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ थीम के तहत जिले भर में योग दिवस उत्सवपूर्वक मनाया जाएगा।जिलाधिकारी ने युवाओं, छात्रों व आमजन से अधिक संख्या में योग से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले की सभी तहसीलों, नगर निकायों, ब्लॉकों, ग्राम पंचायतों, अमृत सरोवरों, शिक्षण संस्थानों और धार्मिक स्थलों पर भी योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। साथ ही भाषण, रंगोली, वाद-विवाद और योग क्रिया प्रदर्शन जैसी प्रतियोगिताएं भी कराई जाएं ताकि जनजागरूकता बढ़ाई जा सके। उन्होंने कहा कि यह दिन भारतीय संस्कृति और जीवनशैली को वैश्विक पहचान दिलाने का अवसर है जिसे भव्यता और समन्वय के साथ मनाया जाए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button