अमरोहा

बाढ़ प्रभावितों को विधायक ने वितरित की राहत सामग्री

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा। हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिरसा गुर्जर में मंगलवार को बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया गया। हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने प्रभावित ग्रामीणों को राहत सामग्री उपलब्ध कराते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार और प्रशासन प्रभावित लोगों के साथ खड़ा है तथा जरूरतमंद परिवारों तक राहत पहुंचाने का कार्य लगातार किया जा रहा है।
इस अवसर पर एसडीएम हसनपुर हिमांशु उपाध्याय ने भी ग्रामीणों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली और प्रशासन की ओर से आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। राहत सामग्री मिलने पर ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।
 इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, उझारी मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह सैनी, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष हेमराज सैनी, ग्राम प्रधान बीरू सिंह, रोशन सिंह, प्रेम सिंह, महेंद्र सिंह, नेक्सा सिंह, हरिओम सिंह, डॉ. हरीचंद सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button