पाकुड़

सिदो-कान्हू, चाँद भैरव समेत हूल विद्रोह के सभी सेनानियों को डीसी – एसपी ने किया नमन

DC-SP paid tribute to all the fighters of Hul rebellion including Sido-Kanhu, Chand Bhairav

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। सिद्धो-कान्हू पार्क में हूल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों ने सिद्धो-कान्हू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा सिदो-कान्हू, चाँद-भैरव समेत हूल विद्रोह के सभी सेनानियों को नमन किया। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि 30 जून 1855 को सिद्धो-कान्हू ने अंग्रेंजो की गुलामी एवं शोषण से मुक्ति के लिए क्रांति का बिंगुल फूंका था। हूल विद्रोह जनजातीय समाज की अंग्रेजों के खिलाफ आजादी के लिए प्रथम जनक्रांति थी। सिद्धो- कान्हू के आह्वान पर हजारों संथाल आदिवासी अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह में शामिल हुए तथा अपने प्राणों की आहुति दी। हूल विद्रोह ने अंग्रेजी शासन की नींव हिला दी थी। उन्होंने कहा कि वीर शहीदों की कुर्बानी को कभी भूलाया नहीं जा सकता है। वही पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने भी हूल दिवस की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए शुभकामनाएं दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button