रामपुर शाहबाद
पुलिस ने मोबाइल बरामद कर शिकायतकर्ता को सौंपा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
रामपुर शाहबाद। शिकायतकर्ता शाहबाद के करीमगंज गांव निवासी अमित कुमार यादव ने बीती तेरह अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य शाहबाद के पास मोबाइल गिर जाने के सम्बन्ध में थाना शाहबाद पर गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी।उक्त मोबाइल गुमशुदगी को संज्ञान में लेते हुए भारत सरकार द्वारा गुम हुए मोबाइल को तलाश करने के सम्बन्ध में प्रचलित सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा मोबाइल को बरामद किये जाने के क्रम में एसपी विद्यासागर मिश्रा व एएसपी अतुल कुमार श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में उक्त मोबाइल गुमशुदगी के प्रकरण में साइबर सेल थाना शाहबाद द्वारा तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुए गुरुवार को शिकायतकर्ता अमित कुमार यादव का गुम हुआ मोबाइल बरामद कर शिकायतकर्ता को सुपुर्द कर दिया। मोबाइल बरामद करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल पंकज पंत, उपनिरीक्षक अंशुल कुमार,कम्प्यूटर ऑपरेटर शैलेन्द्र कुमार शामिल रहे।

