हावड़ा-धनबाद-गया रेल खंड पर बने ओवर ब्रिज की दीवार ढहने से इलाके में अफ़रा-तफ़री
There was chaos in the area due to the collapse of the wall of the over bridge on the Howrah-Dhanbad-Gaya railway section

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। शहर के बीच से होकर गुजरनेवाले हावड़ा-धनबाद-गया रेल खंड पर बने ओवर ब्रिज की दीवार ढहने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। धनबाद स्टेशन से महज 1-2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बरमसिया ओवर ब्रिज के बुनियाद की दीवार गुरुवार की सुबह ढह गई। जिससे रेल ट्रैक पर मिट्टी और कंक्रीट जमा हो रहे हैं। इस घटना से धनबाद और हावड़ा को जोड़ने वाली रेल खंड प्रभावित हो सकती है। हालांकि रेल प्रशासन से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वही ओवर ब्रिज के ऊपर बने सड़क पर यातायात प्रभावित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धनबाद में हो रहे पहली बरसात से शहर में जनजीवन अस्त-व्यस्त सा हो गया है। इसी बारिश की वजह से विनोद नगर स्थित सदर थाना क्षेत्र अन्तर्गत बिनोद नगर स्थित बरमसिया ओवर ब्रिज के बुनियाद में बनी दीवार धड़ाम हो गई है। जिससे भारी मात्रा में मिट्टी और कंक्रीट रेलवे ट्रैक के समीप आ गई। इससे एक तरफ रेल परिचालन पर खतरा मंडरा रहा है तो दूसरी ओर ओवर ब्रिज के ऊपर से गुजरने वाली गाड़ियां पर भी संकट आ गया है। मालूम हो कि इन दिनों शहर की लाइफ लाइन माने जाने वाली नया बाजार ओवर ब्रिज का मरम्मत कार्य हो रहा है। जिससे शहर की यातायात व्यवस्था को डायवर्ट कर इसी बरमसिया ओवर ब्रिज के रास्ते शुरू किया गया है। ऐसे में ओवर ब्रिज के नुकसान और क्षतिग्रस्त होने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। फिलहाल यातायात डाइवर्ट होने के कारण भारी संख्या में बड़ी गाड़ियों का परिचालन बरमसिया ओवर ब्रिज के रास्ते हो रही है। इसी बीच गुरुवार की सुबह ओवर ब्रिज के नीचे मिट्टी ढहने से शहर में विकट समस्या उत्पन्न हो गयी है। इस घटना से स्थानीय लोगों में भय और दहशत देखा जा रहा है। वही स्थानीय योगों ने खतरे की आशंका के मद्देनजर ओवर ब्रिज के क्षतिग्रस्त हिस्से के ऊपर अस्थायी अवरोध लगा रखा है। जिससे अनहोनी को टाला जा सके और कोई दुर्घटना घटित नहीं हो। वही इस मामले पर धनबाद रेल मंडल के वरीय वाणिज्य प्रबंधक मोहम्मद इकवाल ने बताया कि इस विषय जानकारी मालूम है और उस साइट पर मेरे अधिकारी उपलब्ध है। ट्रेन ऑपरेशन पर कोई बाधा नहीं है, ट्रैक को हमलोगो ने फ़्लर्ट किया हुआ है। ट्रैक पर मिट्टी और कंक्रीट को इसको रोकने का प्रावधान हम कर रहे है। हमारी टीम लगी हुई है और हम ये इनश्योर करेंगे कि मिटटी ट्रैक पर नही आये और ट्रेन परिचालन में निर्बाध रूप से चलता रहे। पूरे धनबाद डिवीजन में मानसून पेट्रोलिंग बहुत ही डेलीजेन्ट्री किया जा रहा है और इस तरह की जहां भी घटना आ रहा है, वहां की संज्ञान लेकर तत्काल जो हम सबको कार्य करना चाहिए वह कर रहे हैं।



